Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनसतीश कौशिक के निधन के 11 दिन बाद दिखीं पत्नी और बेटी

सतीश कौशिक के निधन के 11 दिन बाद दिखीं पत्नी और बेटी

जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन को 11 दिन हो चुके हैं। दिवंगत एक्टर अपने पीछे 10 साल की बेटी वंशिका और पत्नी शशि को छोड़ गए हैं। आज उनके प्रेयर मीट में लगभग 11 दिनों बाद उनकी पत्नी और बेटी को देखा गया। वंशिका ने अनुपम खेर का हाथ पकड़ा हुआ था।सतीश कौशिक का 8 मार्च को गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके शव को मुंबई भेजे जाने से पहले पोस्टमॉर्टम किया गया था।आज उनके परिवार ने दिवंगत एक्टर-निर्देशक के लिए प्रार्थना सभा और पगड़ी समारोह का आयोजन किया है। इंडस्ट्री से उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्या बालन, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, डेविड धवन, जावेद अख्तर, बोनी कपूर और कई अन्य हस्तियों को कौशिक के घर पर देखा गया। इस बीच उनकी बेटी और उनकी पत्नी को भी देखा गया जो एकदम बेबस दिख रही थीं। अपने पिता सतीश कौशिक के प्रेयर मीट में उनकी प्यारी सी बेटी वंशिका और उनकी रोती-बिलखती पत्नी शशि भी दिखाई दीं। दोनों को उनकी मौत के पूरे 11 दिनों के बाद देखा गया और अभी भी उनकी हालत गंभीर लग रही थी। वंशिका का हाथ पकड़े अनुपम खेर उनके साथ चल रहे थे। पत्नी और बेटी दोनों को उनके साथ चलते देखा गया। वंशिका को इस तरह से देखकर लोग वीडियो के कमेंट बॉक्स में इमोशनल हो गए औ उसे हिम्मत दी। कुछ दिनों पहले वंशिका कौशिक ने सतीश के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी। पिता और बेटी एक दूसरे को गले लगा रहे थे और दोनों कैमरे के लिए मुस्करा रहे थे। वंशिका ने पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया और इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा। एक्टर के फैंस ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में वंशिका और सतीश के परिवार के प्रति मेसेजेस भेजे थे। एक फैन ने कहा था आपके पिता हमेशा आपका हिस्सा रहेंगे और वह हमेशा आप पर नज़र रखेंगे। वह हमेशा आपके दिल और यादों में आपके साथ रहेंगे। आपको ढेर सारा प्यार और हग। जबकि एक ने लिखा था- मजबूत रहो और अपनी मां का ख्याल रखो। सतीश और उनकी पत्नी शशि कौशिक की शादी 1985 में हुई थी। उनके दो साल के बेटे सानू कौशिक की 1996 में मौत हो गई थी। उनकी दूसरी बेटी वंशिका का जन्म 2012 में सरोगेट के जरिए हुआ था।