जौनपुर धारा, खुटहन। ग्राम विकास इण्टर कालेज 12वीं के छात्र कृष्णा सिंह ने सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी कालेज के 11वीं के छात्र सत्यम यादव क्वीज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता जिले के जनक कुमारी इण्टर कालेज में सोमवार को आयोजित की गई। प्रबंधक डॉक्टर रमेश यादव, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, सुनीलकांत तिवारी, ईश्वर देव यादव आदि शिक्षकों ने छात्रों का हौसला अफजाई किया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम


