जौनपुर धारा, खुटहन। गौसपुर बाजार के पास रविवार की शाम लगभग सात बजे पैदल घर आ रही महिला का बाइक सवार उचक्के मोबाइल छीन फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उनका दूर तक पीछा भी किया। लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। महिला ने दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। सौरइयां मिल्की पट्टी गांव निवासी अंजू देवी पत्नी मायाशंकर गौतम अपने तीन छोटे बच्चों के साथ इमामपुर बाजार गई थी। जहां से वापसी के समय आटो न मिलने पर वह पैदल ही आ रही थी। गौसपुर बाजार के पहले ही सुनसान स्थल पर पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले उससे पूंछा कि कहा जाना है। वह बता रही थी तभी पीछे बैठा उचक्का उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। दोनों खुटहन बाजार की तरफ भाग गए। अचानक हुई घटना से पीड़िता हतप्रभ रह गयी। बाद में शोर मचाया तो वहां तमाम लोग जुट गए। कुछ युवकों ने उचक्कों का पीछा भी किया। लेकिन वे हाथ नहीं आये, पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दस हजार की मोबाइल खरीदा था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
महिला की मोबाइल छीन भागे उचक्के



