Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअरहर के खेत में शव मिलने से सनसनी

अरहर के खेत में शव मिलने से सनसनी

  • परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर (निकुम्भनपुर) गांव की एक महिला की अरहर के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव को देखकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पूजा सिंह पत्नी सौरव सिंह उम्र लगभग 22वर्ष की शादी एक वर्ष पूर्व उपरोक्त गांव में सौरव के साथ हुई थी। सौरव का बाइक एक्सीडेंट हो गया था, तभी से वह विकलांग हो गया था। अभी कुछ दिन पूर्व शादी का साल गिरह 17नवम्बर को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया था। परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा था।

रविवार की रात लगभग 9-10 के बीच परिवार के संग खाना खाने के बाद पूजा ने बताया कि अब हम सोने जा रहे है। घर में बिना किसी से बताये पूजा शौच के लिये घर से बाहर निकली, लेकिन देर रात बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आयी, तो रात में ही परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। जब सुबह शौच के लिये महिलाएं गयी तो देखा कि अरहर के खेत में पूजा का शव पड़ा हुआ था। महिलाओं ने इसकी सूचना मृतका के घर वालों को दी। पति सौरव ने अरहर के खेत में आकर देखा तो हतप्रभ हो गया। इसी बीच घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक गोविन्द देव मिश्रा ने जाँच में शव के बगल में सल्फास का पुड़िया पाया और मृतका का मोबाइल घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर दूसरे खेत में मिला। शव को देखने के लिये आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये। इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सल्फास को देखने से मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेनसिक टीम को बुलाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। सौरव तीन भाइओ में सबसे बड़ा था। इनके पिता मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मृतका का मायका राईपुर, सुरेरी है। समाचार लिखें जाने तक मृतका के पिता बचाऊ सिंह भी मौके पर आ गये थे।