Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, पिता घायल

सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, पिता घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर से मड़ियाहूं को जाने वाली रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल पिता का उपचार चल रहा है। जमालपुर गांव निवासी शिवबदन सिंह अपने 13 वर्षीय पुत्र के साथ किसी काम को लेकर मछलीशहर गए हुए थें। मछलीशहर से वापस लौटते समय मड़ियाहूं रोड से जमालपुर पहुंचने ही वाले थें कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के धक्के से उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे पिता पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद जुटी भीड़ ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र भेज दिया जहां उपचार के बाद हालत नाजूक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक शाहील सिंह दो भाईयों में सबसे छोटा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।