Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

  • शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बड़की चवरिया भैंसहारामपुर ग्रामसभा निवासी राधेश्याम वनवासी 60 वर्ष पुत्र अजय वनवासी 25 वर्ष सोमवार को बाइक से पुत्री के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे कि रास्ते में पट्टी रानीगंज मार्ग पर स्थित बुढौर मोड़ प्रतापगढ़ में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उनके घर घटना की जानकारी दी। तत्पश्चात अभिभावक ग्राम प्रधान विनोद पांडे (बाबा पांडे) के साथ मृतक पिता-पुत्र का शव घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कुछ माह पूर्व ही मृतक वनवासी अजय की शादी हुई थी। घटना की जानकारी थाना पुलिस सुजानगंज को भी दी जा चुकी है।