― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतमंचा कारतूस संग अभियुक्त गिरफ्तार

तमंचा कारतूस संग अभियुक्त गिरफ्तार

चंदवक। स्थानीय पुलिस ने पतरही बाजार के मौधा रोड से तमंचा व कारतूस संग अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि मौधा रोड पर तमंचा संग युवक खड़ा है तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम कमलेश हरिजन पुत्र नगदू निवासी पतरही बताया। तलाशी में उसके पास से एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Share Now...