Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरजल्द केवाईसी करा लें दिव्यांगजन

जल्द केवाईसी करा लें दिव्यांगजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में कुल 20516 दिव्यांगजनों का आधार आथेन्टीकेशन (केवाईसी) हो गयी थी जिनकी दिव्यांग पेंशन की तृतीय तिमाही की धनराशि उनके खाते में अन्तरित हो गयी है। अभी भी 3411 दिव्यांगजनों द्वारा अपना आधार आथेन्टीकेशन नहीं करवाया गया है जिसके कारण उनके दिव्यांग पेंशन की द्वितीय तिमाही की धनराशि खाते में अन्तरित नहीं हुई है एवं दिव्यांग पेंशन से वंचित है। अत: जिन दिव्यांगजनों की केवाईसी नहीं हुई है वे स्वयं के माध्यम से या किसी साइबर कैफे के माध्यम से वेब पोर्टल ँ33स्र2://22स्र8-4स्र.ॅङ्म5.्रल्ल पर मोबाइल के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर अपना आधार आथेन्टीकेशन तत्काल करवाना सुनिश्चित करें अथवा अपने आधार कार्ड की प्रति पर मो.नं. एवं खाता नं. अंकित कर व्हाटसप नं. 8934045245 पर उपलब्ध करायें उनका आधार आथेन्टीकेशन कार्यालय द्वारा करा दिया जायेगा।