Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

जौनपुर धारा,सरपतहां। मनवल गांव निवासी एक व्यक्ति की बुधवार रात नौ बजे सड़क दुर्घटना में घायल होने के उपरांत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।

गांव निवासी राम लोचन (50)पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन उसे शाहगंज स्थित राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए। किंतु वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां ले जाते समय गुरुवार भोर में तीन बजे उसकी मौत हो गई।

हक के लिए संगठित होना है जरूरी : अनिल कुमार

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के रतनुपुर बजार में मजदूर संगठन व सहयोग स्वयं सेवी संस्था जन विकास समिति के तत्वावधान में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजित की गई। संगोष्ठी में वर्तमान समय में मनरेगा मजदूरों की दशा पर चर्चा की गई।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में मनरेगा मजदूर परेशान हैं। छोटे-छोटे उद्योग धंधे बन्द हो गए या बंद होने के कगार पर है। इन परिस्थितियों में हम मजदूर अन्य काम की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं लेकिन हमको काम नहीं मिल रहा है। अगर कुछ काम मिलता भी है तो काम का पूरा दाम नहीं मिल रहा है। मनरेगा में मजदूरी इस वर्ष सिर्फ 15 रुपया बढ़ाया गया है जो महंगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। मनरेगा अधिनियम में वर्ष में सौ दिन काम,15दिन के अन्दर भुगतान व भुगतान में देर होने पर लेट पेमेंट की व्यवस्था है। लेकिन मनरेगा कार्य के संचालन में लगे कर्मचारियों के लापरवाही के कारण मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है अगर काम मिलता है तो 2 से 4 दिनों के लिए और मजदूरी का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है।इस अवसर पर दीपमाला, प्रमिला, जमुना प्रसाद, प्यारे लाल, मुकेश, रेखा, सविता, गिरिजा, माया, असरुन, अर्चना, मीरा, राधिका समेत दर्जनों मजदूर मौजूद रहें।

फर्जी चकबंदी आदेश के जांच की मांग, डीएम को सौंपा गया शिकायती पत्र

जौनपुर धारा,बदलापुर। तहसील के ग्राम पंचायत ऊदपुरगेल्हवा में ग्रामसभा की जमीनों पर फर्जी चकबंदी आदेश दर्ज कर जमीनों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान शंभूनाथ शुक्ला ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।

किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में फर्जी आदेश दर्ज कर ग्रामसभा की जमीनों—गड़हा, जलाशय,भीटा, बंजर आदि—पर अवैध रूप से चक, पट्टा और आबादी दर्ज की गई है। किसान शंभू नाथ का कहना है कि अभिलेखों में ओवरराइटिंग और ब्लेड से छेड़छाड़ कर भूमाफियाओं ने अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं। तहसील के अभिलेख संख्या 56 से 59 में भी गड़बड़ी पाई गई है। पीड़ित किसानों त्रिभुवन नाथ शुक्ला व राज भूषण शुक्ला ने भी आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 1895,1896 व 1897 से निर्मित चक संख्या 317 की 73डेसिमल जमीन को फर्जी बैनामा के जरिए बेच दिया गया। इस संबंध में न तो आदेश की फाइल मिल रही है और न ही बैनामा की प्रति उपलब्ध हो रही है। किसानों ने आरटीआई के तहत मिली जानकारी के आधार पर यह खुलासा किया है और मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित किसान वर्ष 2007 से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

जौनपुर धारा,सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।

घटना में रविकांत (35वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बुझारत और प्रभाकर(30वर्ष), पुत्र पारस घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में कराया गया।

सड़क हादसे में घायल दिहाड़ी मजदूर की अस्पताल ले जाते समय मौत

जौनपुर धारा,सुइथाकला। बीती रात क्षेत्र के अरसिया गुड़बड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल मनवल गांव निवासी एक दिहाड़ी मजदूर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी राम लोचन 50पुत्र धनेश्वर सीमेंट बालू की दुकान पर दिहाड़ी मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का किसी तरह भरण-पोषण का काम करता था। बुधवार देर रात भी वह नौ बजे काम से पैदल घर वापसी कर रहा था कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा सा लग गया। इस दौरान बाइक सवार भी गिरकर चुटहिल हो गया, लेकिन वह मौके से निकल लिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और उसे शाहगंज अस्पताल भिजवायी। वहां से रेफर किए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वहीं चौकी प्रभारी रितेश कुमार द्विवेदी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के पास दो बेटे और एक बेटी थी, जिनमें से केवल बेटी की शादी कर पाया था। उसमें भी बेटी शादी टूटने की वजह से साथ ही में रह रही थी। पति की मौत और बच्चों के भविष्य को लेकर मानो  पत्नी लीलावती पर वज्रपात सा हो गया है रो रोकर वह बेसुध सी हो गई।