Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर के सेंट थामस मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक कुत्ता बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 29 वर्षीय दीप नारायन पुत्र बिरथू अपने दोस्त खुटहन थाना क्षेत्र के पूरडला गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र मोतीलाल शुक्रवार की देर रात बाइक से घर जा रहे थे कि नयी आबादी मोहल्ला के सेन्ट थामस मोड़ पर अचानक से कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बृजेश कुमार की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।