Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में पिता पुत्र व पुत्री  घायल

सड़क दुघर्टना में पिता पुत्र व पुत्री  घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सारी मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार पिता पुत्र-पुत्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर बाजार निवासी 32वर्षीय राहुल शुक्ला पुत्र कालीप्रसाद 8 वर्षीय देव शुक्ला व 7 वर्षीय परी पुत्री राहुल शुक्ला मंगलवार की देर रात अपने बाइक से शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे कि सारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।