― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में चार युवक घायल

सड़क दुघर्टना में चार युवक घायल

  • दो की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में बाइक व कार सवार चार युवक गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दो युवक को बेहतर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित समधीपुर गांव के समीप रविवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर गांव निवासी 36वर्षीय रिंकू तिवारी पुत्र शशिनारायन तिवारी व 35वर्षीय अतुल पांडे उर्फ सिंटू पुत्र राजवंत अपने कार से शाहगंज आ रहें थे कि समधीपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को गाड़ी से बाहर निकल कर एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सुल्तानपुर जनपद के बेलवाई चौकी निवासी 35वर्षीय हरिओम व 30 वर्षीय राधेश्याम रविवार को शाहगंज आने के दौरान चिरैया मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

Share Now...