Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कौड़िया गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बस की चपेट में आने से टैम्पों चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मुन्नीलाल बुधवार को अपनी टैम्पो लेकर बाजार आ रहा था कि गांव के समीप ही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दिया जिसके चलते मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान घायल की देर शाम मौत हो गई।