Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टनाओं में आठ घायल, दो की हालत गंभीर

सड़क दुघर्टनाओं में आठ घायल, दो की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में कुल आठ लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात क्षेत्र के बड़ागांव हनुमान मंदिर समीप रोड पार कर रही उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय मां बेबी मोदनवाल पत्नी भुवाल मोदनवाल व 19 वर्षीय पुत्री देवी मोदनवाल व 14 वर्षीय पुत्री खुशी मोदनवाल तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना क्षेत्र के पक्खनपुर गांव समीप गुरुवार की देर रात बाइक की आमने सामने हुए जोरदार टक्कर में बाइक सवार उक्त गांव निवासी 19 वर्षीय दुर्गेश पुत्र छोटेलाल व 20 वर्षीय गौरव पुत्र संतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं क्षेत्र के रामनगर गांव समीप गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार अगूर्पुर कला गांव निवासी 55 वर्षीय उग्रसेन पुत्र बनारसी व 35 वर्षीय अमित पुत्र उग्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव निवासी 24 वर्षीय शुभम प्रजापति पुत्र सुभाष प्रजापति बाइक से नगर में दवा लेने आ रहा था। जैसे ही फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड़ समीप पहुंचा सामने से जा रही तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं बेबी मोदनवाल व शुभम की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।