― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क खराब हुई तो राहगीरों ने किया प्रदर्शन

सड़क खराब हुई तो राहगीरों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाने से सेवईनाला मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो जाने से कई बाइक सवार और साइकिल सवार गिर कर घायल हो चुके हैं। ज्ञात हो कि इसी मार्ग पर पालटेक्निक, विद्यालय, फार्मेसी कालेज समेत कई शिक्षण संस्थान हं। स्थानीय लोगों की माने तो कुछ विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है जिनके चलते बड़े वाहनों में ओवरलोड कर बालू गिट्टी आती है जिससे सड़क टूट गई है। उनमें भरी गई ईट के चलते कई वाहन सवार गिरकर घायल हो गए। राहगीरों को आने जाने में समस्या है। नाराज होकर स्थानीय राहगीरों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में बेचू, अजय, गोलू, प्रह्लाद, विजय प्रजापति, विमलेश, नितिन, अजित, आयुष, रत्नेश उपाध्याय आदि रहे।

Share Now...