Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनपद पहुँचे दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक का हुआ स्वागत

जनपद पहुँचे दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक का हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद में पहुँचे। उनके पहुँचने पर सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, संयोजक संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व विधायक जफराबाद हरेंद्र सिंह के पुत्र डॉ. हर्षित विक्रम सिंह के आकस्मिक निधन के उपरांत ग्राम सहमलपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्होंने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके उपरांत ग्राम बिरमपुर में अरुण सिंह के आवास व त्रिलोचन में बैठक की गई। बैठक की शुरूआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे शत्रु ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उपस्तिथ लोगों को उनके जीवन से प्रेरित किया। आशीष ने बैठक कर मिशन परिवार हरिद्वार द्वारा संचालित माँ गंगा भेजनालय (कुष्ट रोगियों, असहाय व जरूरतमन्दों का भेजनालय) के लिए 200 क्विंटल से अधिक प्राप्त अनाज के लिए सभी को धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित आगामी कार्यक्रम 26 से 31 अक्टूबर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘जाणता राजा’ के संदर्भ में सभी को बताया एवं विचार विमर्श किया। सेवा मिशन के सदस्यों के साथ त्रिलोचन स्तिथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर शिव जी की पूजा अर्चना की गयी। इस अवसर पर काशी अंचल के संयोजक डॉ. नंदलाल सिंह, सुभाष अग्रहरि, इन्द्रपाल सिंह, काशी इकाई के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, अजय सिंह, काशी अंचल युवा शक्ति ग्रामीण संयोजक विशाल सिंह, धनन्जय सिंह, पवन सिंह, सुरेश सिंह, अनिल, राजेश, सुरेश पाल, संदीप श्रीवास्तव समेत मिशन परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।