Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में गरीबों को मिल रहा आवासीय योजनाओं का लाभ -...

भाजपा सरकार में गरीबों को मिल रहा आवासीय योजनाओं का लाभ – डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी

  • सौ लाभार्थियों को दी गयी आवास की चाबी

जौनपुर धारा, जौनपुर। ब्लाक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवास की चाबी कुल 100 लाभार्थियों को दी गई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या तिवारी ने लाभार्थियों को आवास की चाबी देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना का लाभ हर गरीब तबके को मिल रहा है। भाजपा सरकार जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विकास खण्ड सुइथाकला प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। संचालन एवं आभार एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा ने प्रकट किया। इस अवसर पर प्रभारी एडीओ आइएसबी सुरेन्द्रनाथ, ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार, हरेन्द्र यादव, दीपक यादव, जितेन्द्र शाह, हरिश्चन्द्र यादव, सौरभ मिश्र, दीपक यादव तथा बृजेश शुक्ला, पिंटू सिंह, श्याम नारायण तिवारी, प्रदीप सिंह, संजय तिवारी समेत अन्य ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।