Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसचिव और मनरेगा बाबू पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का...

सचिव और मनरेगा बाबू पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का लगा आरोप

  • शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के निर्देश

जौनपुर धारा,बदलापुर। विकासखण्ड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी और मनरेगा से जुड़े बाबू सिद्धार्थ पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और सरकारी कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे हैं। बदलापुर तहसील क्षेत्र के औंका गांव के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए जांच करवाए जाने की मांग की है। आरोप है कि दोनों अधिकारी राजनैतिक संरक्षण के बलबूते वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं और मनमानी तरीके से कार्यों का संचालन कर रहे हैं। मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता, गुणवत्ताहीन निर्माण और अपारदर्शी प्रक्रिया को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम सभाओं में लाखों रुपए की हेराफेरी की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कृपापात्र हैं, जिस कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और एडीओ पंचायत बदलापुर को जांच सौंपी है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।