जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, सिटिंग प्लान, कक्ष निरीक्षकों की संख्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के संबंध में जो भी दिशा निर्देश समय-समय पर जारी किए गए हैं उनका कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में प्रकाश और पंखे की उचित व्यवस्था हो। सोमवार को कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने टीम के साथ सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर, नूरुद्दीन पीजी कॉलेज, राज बहादुर डिग्री कॉलेज गुलालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर के संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। वहां कापी के आने का टाइम देखा। निरीक्षण टीम में परीक्षा नियंत्रक अजित प्रताप सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अजय द्विवेदी, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.अन्नू त्यागी शामिल रहें।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सकुशल परीक्षा कराने के लिए निर्देश

Previous article


