Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंस्कार के माध्यम से ही बच्चे रहेंगे नशे से दूर

संस्कार के माध्यम से ही बच्चे रहेंगे नशे से दूर

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा द्वारा प्रकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति पखवारा का तृतीय कार्यक्रम तारा कॉन्वेंट गर्ल्स इण्टर कॉलेज सुक्खीपुर में उपस्थित 365छात्राओं को अपने परिवार से नशा रूपी बुराई को दूर करने की शपथ दिलाई गई। शाखा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए आज के कार्यक्रम के बारे बताते हुए कहा विश्व के सभी धर्मो में ईश्वर की कल्पना पुरूष रूप मे की गई है किन्तु भारत मे उसे अध्यनारिश्वर माना गया है।  छात्राओ से कहा अपने भविष्य का फैसला लेते समय जरूर ध्यान दे। आप जहा भी रहे, बालिकाओ को नशा मुक्त वातावरण मिले। समाज में व्याप्त नशा रूपी बुराई को दूर करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। प्रकल्प प्रमुख डॉ.गौरव मौर्या ने कहा कि डब्लूएचओ के मुताबिक किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थो में लगभग 6000प्रकार के रसायन तत्व का उपयोग होता है जो किसी न किसी रूप में हमारे शरीर में नुकसान पहुंचाता है। किसी भी प्रकार की नशा जैसे तंबाकू, गुटखा, दोहरा, शराब इत्यादि से होने दुष्परिणाम जैसे मुख कैंसर, मुंह का नही खुलना इत्यादि को विधिवत पोस्टर व लैपटॉप के माध्यम से बताया। इस अवसर पर नशामुक्ति के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए नशा नही करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती लाल मौर्य, अनिल मौर्य, विक्रम गुप्ता, अतुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शरद साहू, शिवकुमार सेठ, भरत सेठ, राघवेंद्र, इंदु लाल यादव सहित विद्यालय परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित थे। संचालन सतेंद्र अग्रहरी ने किया।