जौनपुर। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मज़दूर यूनियन की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट को खत्म करने के प्रयासों का कड़ा विरोध किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें ‘भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण बिलÓ को तुरंत वापस लेने की मांग शामिल थी, साथ ही, मनरेगा को जारी रखने और इसमें अधिक धन आवंटित कर इसे और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मोर्चा ने मनरेगा के तहत वर्ष में 200 दिन रोजगार और मजदूरी की दर 600रुपये घोषित करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, बिजली के निजीकरण को रोकने और सम्राट मीटर पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर अशोक कुमार पाण्डेय, राम बुझारत, राजनाथ यादव, भूलन बौद्ध, राज कुमार, बसन्त लाल, विजय बहादुर यादव, जंग बहादुर यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने मनरेगा पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Previous article

