Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

जौनपुर धारा, खुटहन। गभिरन गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में एक युवती का शव पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। युवती का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने मुंबई से अकेले घर आयी थी। गांव निवासी 22वर्षीय ऋतू विश्वकर्मा पुत्री गोपीचंद स्थानीय एक इंटरकालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वहभी अपने माता पिता के साथ कुछ माह पूर्व मुंबई गयी थी। जहां से बोर्ड की परीक्षा देने अकेले ही घर आयी थी। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार की शाम वह नित्य की तरह अपने घर का दरवाजा बंद कर भीतर सोने चली गई। दूसरे दिन दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आस पास के लोगों को शंका हुई। वे दरवाजा पीटकर उसे आवाज दिए। लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। रोशनदान से देखे तो वहां का नजारा देख आवाक रह गये। ऋतू का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़ शव नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थानाध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बिषय में कुछ स्पष्ट हो पायेगा।