जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सादीपट्टी गांव में संदिग्ध हालात में आग लगने से 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। किसी तरह ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जोतकर कर आग के चैन को तोड़ा और जिससे आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार शादीपट्टी गांव में अचानक गेहूं की खड़ी फसल धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान ग्रामीणों अथक प्रयास के बावजूद आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि किसी भी तरह काबू में नहीं आ रही थी। इस दौरान पिंटू यादव ने अपने ट्रैक्टर से गेहूं की जुताई करके आग के चैन को तोड़ दिया जिससे आग पर काबू पाया जा सका। तब तक रामजीत यादव शादी पट्टी की चार बीघा, मधुकर यादव व राजकुमार यादव का दस-दस बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख हो चुकी थी। लोगों ने कहा कि गेहूं जलने से अब खाने के लाले पड़ जाएंगे। हालांकि इस दौरान पूर्वांचल पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव मय फोर्स पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया किसी ने सिगरेट पीकर गेहूं में फेंक दिया इस दौरान मौके पर माचिस भी बरामद हुई जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
― Advertisement ―
मुख्यमंत्री से सम्मानित आरक्षी नेहा यादव का गांव कुसरना में भव्य स्वागत
केराकत। क्षेत्र के कुसरना गांव की बेटी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित आरक्षी नेहा यादव के गांव पहुंचने पर मंगलवार को भव्य स्वागत...
संदिग्ध हाल में आग लगने से 5 बीघा गेहूं फसल जलकर राख

Previous article


