Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी

जौनपुर धारा, मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायरुस्तम में सोमवार को अपराह्न में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। सरायरुस्तम निवासी 28 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह सोमवार को अपराह्न में किसी बात से कष्टित होकर अपने घर के कमरे में बने पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे में झांककर देखे तो वह कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे फासी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। जिसे देख परिजन स्तब्ध रह गए। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एक युवक अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इसके पिता सतहरिया के एक कंपनी में कार्यरत है। ये लोग प्रतापगढ़ जिले के मूल निवासी हैं। सरायरुस्तम में भी अपना घर बनवा कर रहते हैं। पुलिस आवश्य कार्यवाही में जुटी है।