जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के राजापुर विट्ठलभट्ट गांव में रविवार को सुबह छोटेलाल सरोज का 3 वर्षीय पुत्र अर्पित उर्फ किट्टू दरवाजे से खेलते हुए अचानक गायब हो गया। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर के सामने स्थित कुएं से बरामद हुआ। मृतक बच्चे का पिता छोटेलाल रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई शहर में रह रहा था। बेटे की मौत की सूचना पाकर वह तुरंत जहाज से घर पहुंचा। सोमवार को सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची मडियाहूँ पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पिता छोटेलाल की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति पर लड़के को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हुई है। मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरकर बालक की मौत

Previous article

