Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की कमरे में पंखे से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतका के मायके वालों ने सास, देवर और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाएं हैं। जानकारी के मुताबिक तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिव प्रसाद कन्नौजिया अपनी बेटी सीमा कन्नौजिया की शादी करीब 11वर्ष पहले बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गाँव निवासी दिलीप कन्नौजिया के बेटा संदीप के साथ किये थे वही सीमा को एक बेटा अंश करीब 10 वर्ष और एक बेटी अंशी करीब 5 वर्ष की है। उसकी माँ हिरावती देवी का आरोप है कि उनका दामाद रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है और उनकी बेटी सीमा फोन पर बताई की उनकी सास, देवर और देवरान उसे आए दिन झगड़ा झंझट कर मारते पीटते हैं। शनिवार को सूचना मिला की उनकी बेटी सीमा कमरे में है और दरवाजा नहीं खोल रही है।फिर मायके वालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उनके घर पहुचें तो देखा कि सीमा घर के पंखे में साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं, वही माँ हिरावती देवी ने सीमा के सास, देवर और देवरानी पर उसे जान से मारने के बाद शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाई की मांग किए।फिलहाल कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।