Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सस्ते दाम में जेसीबी और पशु बेचने का झांसा, बड़ा ठगी गिरोह पकड़ा गया

जौनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु और जेसीबी मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे।
Homeअपना जौनपुरसंत परमहंस कालेज के टॉपरों को किया गया सम्मानित

संत परमहंस कालेज के टॉपरों को किया गया सम्मानित

  • आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं होंगे छात्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के संत परमहंस इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मेडल प्रदान किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धक लालजी यादव पीआरओ एवं प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेशचन्द श्रीवास्तव द्वारा माल्यापर्ण कर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबन्धक लालजी ने विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत रिजल्ट व टॉपर बच्चों के लिए शिक्षकों का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में बाधा नहीं आएगी जो छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से उच्च शिक्षा पाने में कठिनाई महसूस करें वे प्रधानाचार्य से मिले उनकी समस्याओं का निराकरण मैं करूंगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेशचन्द श्रीवास्तव ने मेधावियों को सम्मानित पश्चात कहा कि अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होना होगा। जो छात्र लक्ष्य के करीब है उन्हें निराश होने की जरूरत नही है। मेधावी बच्चों में हाई स्कूल के छात्र पवन पाल, रिया यादव, संजीव यादव, अमन यादव, अनुज चौहान एवं इंटरमीडिएट की विभा यादव, रितेश राव, सायरा बानो, काजल यादव एवं शशांक सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष मुसाफिर सिंह, उप प्रबन्धक राममूर्ति यादव, अमरनाथ यादव, विशुनचन्द यादव, सुरेश यादव, ओंकारनाथ सिंह, रोहित कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।