जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा विभाग एव स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय नोडल शिक्षकों का सांबेदीकरण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी तथा यूनिसेफ बीएमसी मान्धाता सिंह द्वारा किया गया। इसमें डा. निदंजुम ने सर्दी जुखाम, दिमागी बुखार, टीकाकरण, शौचालय प्रयोग, मच्छरदानी प्रयोग, अन्य वेक्टर जनित रोगों के लक्षण व उनसे बचाव के बारे मे शिक्षकों को बताया गया। डा. वनिोद कुमार पाल ने बताया कि समुदाय से बच्चे आते हैं, उनके अभिभावक तथा बच्चे रोगों के प्रति जागरूक हो इसका यही बचाव है। बीएमसी मांधाता सिंह ने मासिक कार्य योजना के बारे में चर्चा किया। पूर्व की कार्य प्रणाली प्रगति की समीक्षा संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, राजीव मणि त्रिपाठी, विवेक, प्रकाश, अभिनव मिश्र, ब्लॉक के हर प्राइमरी स्कूल से एक शिक्षक ने प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
संचारी रोग जागरूकता व नियंत्रण कार्यशाला आयोजित

Previous article
Next article


