Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसंघ विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलम्बित हुए अध्यक्ष हुबेदार पटेल

संघ विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलम्बित हुए अध्यक्ष हुबेदार पटेल

जौनपुर धारा,मछलीशहर। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल को संघ विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चौधरी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। साधारण सभा की आकस्मिक बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है।

अधिवक्ता संघ की आकस्मिक बैठक बुधवार को अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जहां सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल को संघ विरोधी गतिविधियों के कारण उनके पद से निलंबित किया जाता है, साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि संघ के शोकसभा के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय बरकरार रखा जाता है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अध्यक्ष ने शोकसभा पर साधारण सभा की बैठक के बाद लिए गए निर्णय का खंडन किया था और तहसील में उपस्थित होने के बाद भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों के अनुरोध के बाद भी साधारण सभा की बैठक में अनुपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, हरिनायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, राम आसरे दूबे, सरजू प्रसाद बिंद, अनुराग सिन्हा, विपिन मौर्य, बृजेश यादव, शशांक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, विनय पांडेय, बाबू राम, आलोक विश्वकर्मा, ललित मोहन तिवारी, सतीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री नन्द लाल यादव ने किया।