Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरसंगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा

संगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा

  • 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक शाम छः बजे से कथा का रसपान कर सकेंगे भक्त

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। चैत्र नवरात्रि और नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर संगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव से पूर्व नगर स्थित प्राचीन कालीजी शक्तिपीठ मंदिर से सोमवार देर शाम को शोभायात्रा निकाली गई। महाकाली पंचदेव सेवा समिति द्वारा प्राचीन कालीजी मंदिर शक्तिपीठ के प्रांगण में संगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व शक्तिपीठ से श्रीधाम वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका सुश्री प्रज्ञा जी के सानिध्य में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए यथास्थान पहुंच समाप्त हुआ। पीत वस्त्र धारण किए हुए, श्रद्धालु संगीतमय श्रीराम धुन पर थिरकते हुए चलते नजर आए। वहीं जगह जगह यात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। जय श्री राम जय सीताराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस अवसर पर महाकाली पंचदेव सेवा समिति परिवार और समस्त भक्त मौजूद रहे।