― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री मद भागवत कथा में वर्णित मंन्त्र का जाप करने से बन्दीगृह...

श्री मद भागवत कथा में वर्णित मंन्त्र का जाप करने से बन्दीगृह से बन्दी  भी छूट जाता है : आचार्य वेद प्रकाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के बरसठी ब्लॉक के शहरमा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन संपन्न हुआ। सुखदेव के रूप में कथा वाचक पंड़ित वेद प्रकाश मिश्रा और राजा परीक्षित के रूप में बैठे हैं। गिरिजेश बहादुर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य भारी संख्या में भक्तों का सातों दिन अमृत रसपान करने के लिए जमावड़ा रहा कथावाचक श्री वेद प्रकाश मिश्रा ने सातवें दिन कहां कि श्रीमद् भागवत कथा के मंत्रो में इतना प्रभाव होता है कि बंदी गृह में बन्द कैदी भी जेल से छूट जाता है। उन्होंने कहा कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतक्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सुदामा चरित्र, भरत जी की भक्ति, सब धन प्राप्त हो यदि राम ना मिले तो सब व्यर्थ हो जाता है की कथा सुना कर मां भक्तों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कभी ब्राह्मण का अपमान नहीं करना चाहिए। भागवत कथा से पितरों का उत्थान होता है और हर मनुष्य को गया धाम अवश्य जाना चाहिए। पुण्य का लाभ बताते हुए उन्होंने कहा यदि रास्ते में एक्सीडेंट हो जाए तो कोई अपरिचित व्यक्ति ही उठाकर के अस्पताल ले जाता है। इसी को पुण्य का लाभ कहते हैं। इस तरह आज परीक्षित के सातों दिन की कथा समाप्त हुई राजा परीक्षित अंत: मन से भगवान का स्मरण करते हुए अपने को अंतर ध्यान कर लिया।

Share Now...