Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री दुर्गा पूजा महासमिति ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद की लगभग 700 समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मंगलवार को लाइन बाजार स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आईएमए के मेडिकल स्टाफ ने कतारबद्ध लोगों को बारी-बारी से रक्त जांच के उपरांत रक्तदान कराया जिसमें कि महासमिति के पदाधिकारियों के साथ समाज के विभिन्न धाराओं से जुड़े लोगों के साथ साथ नगर के खिलाड़ियों ने रक्तदान करने में गजब का उत्साह दिखाया। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के बैनर तले विगत 9 वर्षों से रक्तदान दिवस पर शिविर का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष महासमिती ने उक्त कार्यक्रम को 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर न करके रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में मेडिकल जांच के उपरांत कुल 28 लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक विंध्याचल सिंह, विशिष्ट सदस्य राधे कृष्णा ओझा, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह बागी, महासचिव राहुल पाठक, डॉ. एनके सिंह, डॉक्टर एके मिश्रा, बीएन दुबे, डॉ. शरद मिश्रा, अक्षत जायसवाल, स्वयं यादव आदि उपस्थित रहे।