Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रीराम शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुई जौनपुर की बेटी

श्रीराम शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुई जौनपुर की बेटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर के 11वीं की छात्रा एवं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद एवं नव निर्माण सेवा ट्रस्ट के ओर से अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित श्रीरामोत्सव भजन एवं सम्मान समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उद्योगपति दीनानाथ झुनझुनवाला ने विदुषी को श्रीराम शिरोमणि सम्मान -2024 से सम्मानित किया। लंका स्थित किग्स होटल बनारस में विदुषी ने एक से बढ़कर एक राम भजन सुनाकर पूरे सभागार को राममय बना दिया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अरविन्द कुमार जोशी, प्रो़.ओमपाल सिंह निडर, कवि इंद्रजीत निर्भीक, डॉ.आशुतोष त्रिपाठी, डॉ.पल्लवी त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, नूतन ठाकुर, डॉ.चकाचौंध ज्ञानपुरी, डॉ.प्रवीण तिवारी, डॉ.कैलाश सिंह विकास समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।