Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रीरामकथा स्थल का हुआ भूमिपूजन

श्रीरामकथा स्थल का हुआ भूमिपूजन

प्रिंस दुबे, बदलापुर

जौनपुर धारा, बदलापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णानगर परिसर  में 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होने वाली श्रीरामकथा के लिए शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्य पंडित शिवप्रसाद मणि त्रिपाठी ने मुख्य यजमान विधायक रमेश चंद्र मिश्र के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। राष्ट्रीय संत मानस मर्मज्ञ आचार्य शांतनु महाराज द्वारा अपराहन 1 बजे से शाम 4 बजे तक रामकथा की अमृत वर्षा की जाएगी। इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष रामसहाय पांडेय, डॉ. प्रमोद मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, शुभम सिंह, जटाशंकर सिंह, महेंद्र शुक्ला, विकास सिंह, अजय सिंह, दिलीप जायसवाल, अनिल पांडेय, उमेश चतुर्वेदी, धीरज मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।