जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक निवास स्थान पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथावाचक बाल व्यास शशिकान्त महाराज(श्रीकाशी) ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया। कथा के प्रारम्भ में कथा की शुरूआत अंजू यादव महिला थाना एसओ बड़ागांव, प्रियंका श्रीवास्तव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा व सुष्मिता सेठ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संयोजक भाजपा काशी क्षेत्र ने द्वीप प्रज्जवतित कर किया। तत्पश्चात कथावाचक शशिकान्त महारज ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं।जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने अपने चर्चित भजन माटी के मुरतिया बोल दीहे, चिरई रहती जे हम मयरिया गीत गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर भजन गायक अवधेश पाठक मधुर, गायक अवनिंद्र तिवारी, मीना यादव महिला सब इन्सपेक्टर थाना बड़ागांव, भाजपा नेता लाल प्रताप सिंह, विष्णु सेठ सभासद भाजपा, राजू शुक्ला, अमित यादव, सोनू सेठ, सुदर्शन मिश्रा, मुन्ना सेठ, महेश सेठ, विनय वर्मा, संगम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण लीला का हुआ वर्णन



