Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रम प्रवर्तन विभाग ने लगाया कैंप

श्रम प्रवर्तन विभाग ने लगाया कैंप

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर वार्ड नं. एक दिलावरपुर बेलवां हरिजन बस्ती में बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीना द्वारा श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीयन, नवीनीकरण, पीएमएसवाईएम व एनपीएस ट्रेडर्स अंतर्गत जागरूकता व पंजीयन कैंप का आयोजन दिलावरपुर में किया गया। बताया जाता है कि बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीना द्वारा श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य  सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया तथा अपील की गयी है कि सभी निर्माण श्रमिक अपना पंजीयन करा लें जिससे उन्हें विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही यह भी बताया गया कि श्रमिक पंजीयन के आवेदन के लिए अपना आधार, अपने बैंक खाते की छाया प्रति, पारिवारिक सदस्यों का विवरण व एक मोबाइल जो चालू हो ले जाकर अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र में भी पंजीयन करा सकते है।