Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रमिक दिवस पर मतदान के लिए श्रमिकों ने ली शपथ

श्रमिक दिवस पर मतदान के लिए श्रमिकों ने ली शपथ

  • 25 मई को मतदान कर लोकतंत्र का महापर्व मनाये श्रमिक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद में शत प्रतिशत मतदान हेतु जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में स्वीप गतिविधियां तीव्रता से चल रही है। इसी कड़ी में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्याम सुंदर पैलेस मछलीशहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम श्रम विभाग द्वारा, सहायक श्रम आयुक्त देवब्रत यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मनरेगा, दिहाड़ी व भट्टा महिला, पुरुष मजदूरों ने सहभागिता किया। जिन्हें मतदान का महत्व बताने के साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई और श्रमिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सहायक श्रम आयुक्त देवब्रत यादव ने श्रमिक दिवस पर मजदूरों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा मजदूरों के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अत्यधिक गर्मी में हीट बेब से बचने के उपाय बताये। उन्होंने कहा कि 25 मई को पहले मतदान फिर काम-काज, उन्होंने श्रमिकों से अपील किया कि स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व आस पास के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है। इसलिए बिना किसी लालच के निष्पक्ष एंव भयमुक्त होकर मतदान करें। मतदान हमारा अधिकार है, निर्वाचन कर्तव्य के साथ मतदान अवश्य करें। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला श्रमिकों ने स्वागत गीत से लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी जूही मिश्रा, बीनू सिंह, खालिद चौधरी, देवेंद्र यादव एडवोकेट, सर्वेश चतुर्वेदी, सहित लगभग पांच सौ की संख्या में महिला पुरुष मनरेगा, दिहाड़ी व भट्टा श्रमिक उपस्थित रहे।