Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन बाइक और ई-रिक्शा सहित...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन बाइक और ई-रिक्शा सहित हजारों का सामान राख

जौनपुर। सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित एक सर्विस सेंटर में रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में आधा दर्जन बाइक, ई-रिक्शा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह सर्विस सेंटर महमूदपुर निवासी कमलेश मौर्य का है, जहां वाहनों की धुलाई और मरम्मत का कार्य किया जाता है। रविवार रात करीब 8बजे कमलेश मौर्य ने तीन बाइक और तीन ई-रिक्शा सेंटर के अंदर खड़ी कर दी थीं और फिर घर चले गए थे। रात के समय हुए शॉर्ट सर्किट से आग तेजी से भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे सेंटर में फैल गई। सोमवार सुबह जब मालिक कमलेश मौर्य सेंटर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अंदर रखा हजारों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। कमलेश मौर्य ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों तथा हुए नुकसान के संबंध में जांच शुरू कर दी है।