― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मड़हे समेत गृहस्थी का सामान जलकर...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मड़हे समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के अइलिया गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में खाद्यान्न और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार अइलिया गांव निवासी जितन वनवासी पुत्र नेहरू वनवासी के मड़हे में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पंखे के सॉकेट से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क उठी। घटना के समय जितन वनवासी और उनकी पत्नी मड़हे के बाहर दोपहर में आराम कर रहे थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में आकर उनके दो मड़हे पूरी तरह जलकर राख हो गए। मड़हे में रखा खाद्यान्न और गृहस्थी का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल नवनीत सिंह और ग्राम प्रधान विजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।

Share Now...