Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिविर लगाकर खाद्य विभाग ने बनाए लाइसेंस

शिविर लगाकर खाद्य विभाग ने बनाए लाइसेंस

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पंजीकरण शिविर लगाकर छोटे दुकानदारों सहित अन्य दुकानदारों का पंजीकरण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा ने दुकानदारों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा के नेतृत्व में विशेष पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें छोटे, रेहड़ी, ठेला वाले, फल, सब्जी आदि दुकानदारों का खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए पंजीकृत्ा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह सुविधा छोटे दुकानदारों को आसानी से पंजीकरण कराने के लिए कराई है। शिविर में चाट, पकौड़ी, जूस, पेठा, नमकीन, मिठाई, फल, सब्जी, लस्सी, गन्ने का जूस की बिक्री करने वाले दुकानदारों का मौके पर ही औपचारिकता पूर्ण कराकर पंजीकृत किया गया। शिविर में कुल 30 दुकानदारों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।