जौनपुर धारा, सिकरारा। आरएस राज महविद्यालय लाजीपार में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर इकाई द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत भगीरथपुर में संचालित एनएसएस कैंप के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता व शौचालय का उपयोग करने के साथ ही नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। रैली ग्राम पंचायत के प्राथमिक पाठशाला, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी तथा सड़कों के किनारे साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश ने एनएसएस के प्रमुख बिंदुओ से अवगत कराया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता, डॉ. रिंकू मौर्या, डॉ. सुशील सिंह, ब्रम्हदेव, डॉ. रणजीत कुमार, राजमणि मौर्या, विजयनाथ आदि सम्मिलित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
शिविर में स्वयं सेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

Previous article

