जौनपुर धारा, जौनपुर। आश्रय गृह, स्टेशन रोड, मीरपुर में शिया पीजी कॉलेज द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत, बुधवार को ब्लड बैंक विभाग, उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना, शिया पीजी कॉलेज ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवकों ने बैनर, पोस्टर एवं रंगोली द्वारा रक्तदान जागरूकता करते हुए, 12 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस.ने रक्तदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान-जीवनदान है, साथ ही यह दाता एवं ग्राही दोनो के लिए लाभप्रद है। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में डॉ.के.के. पांडेय के नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम ने सुरक्षित रक्तदान कराते हुए रक्त दान देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, रक्तदान कार्ड, पोषक पेय पदार्थ, फल इत्यादि प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ.तस्नीम फात्मा, इं.सादाब हैदर, अरुण कुमार, शालिनी मौर्य, चांदनी, बोनी सेठ, अंकित राय, विवेक, आयुष यादव, वैभव मौर्य, हरेंद्र मौर्य, सोनू, मुकेश, राजन, रामआसरे इत्यादि का सहयोग रहा।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
शिविर में दान किया 12 यूनिट रक्त


