Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिविर के पांचवें दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

शिविर के पांचवें दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, पराऊगंज। स्थानीय क्षेत्र के श्रीहरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा विज्ञान एक वरदान या अभिशाप है पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय दहेज उन्मूलन उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सभाजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभी वक्ताओं के बाद अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रबंधक यादव ने बताया कि दहेज प्रथा समाज में एक कैंसर की भांति विराट रूप ले रहा है जिसका उन्मूलन सभी के लिए परम आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर संतोष कुमार बालकृष्ण, दिलीप कुमार के साथ डॉ. कमल कुमार पटेल उपस्थित रहे। संचालन प्यारे लाल यादव ने किया।