Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरशिक्षा से ही लोगों के जीवन में बदलाव संभव : नेहा यादव

शिक्षा से ही लोगों के जीवन में बदलाव संभव : नेहा यादव

  • महिलाओं की बराबरी सुरक्षा, सम्मान व रोजगार की खातिर महिला सम्मेलन का आयोजन : एक्शन एड

जौनपुर धारा,सिकरारा। 12 मार्च को रईया गुलजारगंज में महिलाओं की बराबरी सुरक्षा, सम्मान, व रोजगार की खातिर महिला सम्मेलन का आयोजन एक्शन एड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के ब्लाक सिकरारा, मड़ियाहूं, मछली शहर ब्लाकों से कुल 560 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एक्शनएड एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में सीनियर एचआरडी महाजन द्वारा बताया गया कि एक्शन एक अंतर्राष्ट्रीय  स्वयं सेवी संस्था है। जो पिछले 50 वर्षों से महिलाओं, बच्चों, किशोर किशोरियों के साथ काम करती है। चर्चा के दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक रुप से सशक्त हों जिससे विकास की मुख्यधारा मे आ सके। कार्यक्रम में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि शिक्षा ही एक ऐसी कड़ी है जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में बदलाव लाएगा। शिक्षा पर लोगो को प्रेरित करते हुए महिला दिवस मनाने पर प्रकाश डाला चर्चा के दौरान कंचन ने बताया कि पूरे इतिहास में की महिलाओं की उपलब्धियों, और योगदान का सम्मान करने के लिए समर्पित एक वैश्विक उत्सव है। यह एक लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढाने और दुनियां भर की महिलाओं की अधिकारों की वकालत करता है। चर्चा के दौरान मानवाधिकार रक्षिका बीनू ने बताया कि इस वर्ष का वैश्विक थीम महिलाओं  में निवेशः प्रगति में तेजी लाना यह विषय समान के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक प्रगति में तेजी लाने के लिए महिलाओं के प्रति संसाधनों, समर्थन और ध्यान निश्चित करने के महत्व को निर्देशित करता है। इसी क्रम में गरिमा जायसवाल द्वारा कहा गया कि महिलाओं में निवेश करके चाहे शिक्षा हो आर्थिक अवसर या नेतृत्व की भूमिका हो हम प्रगति में तेजी ला सकते हैं लैंगिक समानता बढ़ावा दे सकते हैं। वक्ता के तौर पर जमुना प्रसाद, राजदेव, चांदनी सरोज, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि शकुंतला देवी उमापुर मछली शहर, थाना सिकरारा से अशोक कुमार यादव, अशोक जायसवाल, चन्दन जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, ओमप्रकाश अग्रहरी, इंद्रजीत, अरशद, आदि लोगो ने अपनी बात रखकर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम का संचालन बीनू सिंह ने किया।