जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के श्री गणेशजी बालोद्यान विद्यालय सन्दहां में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को बच्चों को गांव के खेतों में भ्रमण करके विभिन्न प्रकार के फसलों का सजीव चित्रण बच्चों को दिखाया गया जिससे फसल एवं उसकी उपयोगिता के साथ हमारे लिए क्यों आवश्यक है इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और बच्चों में पर्यावरण के प्रति पेड़-पौधों से लगाव बना रहे। प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी ने बच्चों को गौपालन और दूध की उपयोगिता एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी । बच्चे एक अलग शिक्षा पाकर अत्यत प्रसन्न हुये एवं शिक्षा के साथ पर्यावरण सुरक्षा एवं कृषि सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
शिक्षा के साथ कृषि की जानकारी आवश्यक : चन्द्रशेखर तिवारी

Previous article
Next article

