- आयोजित किये गए कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने प्रस्तुत की झांकी
जौनपुर धारा, खेतासराय। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसके क्रम में खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में 98यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने केक काटकर मनाया गया। इस दौरान एनसीसी ऑफिस अमरीक सिंह, हवलदार राजेश यादव, कैप्टन राजेश यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद मिश्रा, रेखा यादव, दिनेश कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग से लगे लिंक मार्ग पर स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ.नरेंद्र उपाध्याय ने शिक्षक के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्था प्रबन्धक कहकशां खान ने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ.सलीम खान, मो. आमिर सिद्दीकी, डॉ.तरनीमा, इंदुलता, आशीष कुमार अस्थाना समेत आदि लोग उपस्थित रहे। मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यापर्ण किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य संजय सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रभात पाठक ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र ओर मल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जैस्मीन, आयशा, सान्वी, विराट व निधि आदि बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसकी तारीफ अतिथियों ने जमकर की।



