जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध को लेकर अटेवा द्वारा 25नवम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित हो रहे विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों से मांगे गए समर्थन एवं सहयोग के क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने नैतिक समर्थन देते हुए कार्यक्रम को सफल होने की शुभकामनाएं दी है। जनपद के मड़ियाहूं तहसील के विभिन्न विद्यालयों जोखन राम सिंह इण्टर कॉलेज गौरा, भोलानाथ शिक्षा निकेतन इण्टर कलेज बेलवा इण्टर कॉलेज भतखिन, श्रीहनुमंत लाल राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देहुआ, बंसी लाल इण्टर कॉलेज सेमुही रामपुर में प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया और इंटर कॉलेज भतखिन के प्रधानाचार्य श्री राजमणि सरोज को संगठन की पत्रिका ‘नवीनÓ भेंट किया। प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि माध्यमिक में हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली की पीड़ा की कोख से पैदा होकर लाखों शिक्षक कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ी न्यायिक, सामाजिक एवं आर्थिक हितों की पोषक बुढ़ापे की लाठी रुपी पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नौजवान शिक्षकों के साथ लगातार संघर्ष कर रहा है और आज पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। जिसे हर हाल में सरकार को बहाल करना होगा क्योंकि ‘एक देश, एक विधान का नारा देने वाली वर्तमान सरकार को पेंशन होगी। एक समानÓ करना होगा। पेंशन में दोहरी व्यवस्था कदापि स्वीकार नहीं। आगे प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा-व्यवस्था व्यापार का धंधा नहीं होने दिया जाएगा। दशकों से कार्यरत लाखों शिक्षकों के लिए नौकरी में बने रहने की शर्त टीईटी पास करने के आदेश को वापस लेने की माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं सरकार से मांग की।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
शिक्षक संघ विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन

Previous article

