जौनपुर धारा, सिकरारा। विकासखंड क्षेत्र के लाला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय बाल कृष्णगंज में वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कार्यक्रम में मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा शिक्षक पूरे जीवन काल तक अपनी सेवाएं देता है। सेवानिवृत्त के बाद बुढ़ापे की लाठी पेंशन ही सहारा रहता है। हम सभी समाज के मार्गदर्शक हैं हमें अपनी मांग को मांगने वाले नेता का साथ देना होगा जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी हम संघर्ष करते रहेंगे और हर बार और ज्यादा साथियों के साथ मिलकर शिक्षण कर्मियों के साथ किए जा रहे। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया जिसमें 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक राम बहादुर सिंह, जय प्रकाश मिश्र, छोटेलाल व लीलावती सिंह को मुख्य अतिथि व शिक्षकों ने अंगवस्त्रम धार्मिक पुस्तकें व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमरावती देवी, देविका रानी, सुषमा यादव, राधा रानी, गायत्री श्रीवास्तव सुमनलता, आशा यादव, संतोष रजक विनोद कुमार, विनोद कुमार पाल, सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन देशबंधु यादव ने किया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
शिक्षक पूरे जीवन काल तक अपनी सेवाएं देता है : अरविंद शुक्ला

Previous article

