Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशाहगंज की रीतु यादव जगा रहीं शिक्षा की अलख

शाहगंज की रीतु यादव जगा रहीं शिक्षा की अलख

  • झुग्गी में सैकड़ो बच्चें प्राप्त कर रहें नि:शुल्क शिक्षा

जौनपुर धारा,शाहगंज। समाजसेवा की मिसाल बन चुकी शाहगंज की रीतु यादव आज सैकड़ों गरीब और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों की जिंदगी संवारने में जुटी हैं। ‘मिलनधारा पाठशाला नामक इस अनूठी पहल के तहत वह खुले आसमान के नीचे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उनका उद्देश्य है—शिक्षा सबका अधिकार है और समाज का हर बच्चा शिक्षित हो। रीतु यादव मिलनधारा फाउंडेशन की निदेशक और सौहार्द एवं बंधुत्व मंच की संचालक हैं। उनकी यह पाठशाला शाहगंज तहसील क्षेत्र के छताई कलां और घुघुरी सुल्तानपुर गांव में चलाई जा रही है। यहां जाति, धर्म और भेदभाव की दीवारों को तोड़ते हुए सभी वर्गों के बच्चों को एक साथ बैठाकर शिक्षा दी जाती है। रीतु बताती हैं कि उनका प्रयास पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का है। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाजिक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम है और यदि हर बच्चा शिक्षित होगा तो समाज भी प्रगति करेगा। इस पुनीत कार्य में ‘सौहार्द एवं बंधुत्व मंचÓभी मिलनधारा फाउंडेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है।