बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को लंबा समय बीत चुका है।16 अक्टूबर 2012 को इन्होंने शादी की थी। लेकिन शादी से पहले यह दोनों लगभग पांच साल तक साथ रहे थे। करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने उन रूल्स को भी शेयर किया है, जिसका वह अपने बेटे तैमूर और जेह का परवरिश करते समय फॉलो करती हैं। ‘द डर्टी’ मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने खुलासा किया कि उन्होंने और सैफ ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वो एक साथ बच्चे पैदा करना चाहते थे, नहीं तो वो बिना शादी के पांच साल तक खुशी-खुशी साथ रह रहे थे। करीना ने कहा कहा, ‘अब आपके शादी करने की वजह यह हो गई है कि आप एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं, है ना? मेरा मतलब है अगर ऐसा न हो तो आप बस एक साथ रह सकते हैं। सैफ और मैं पांच साल तक एक साथ रहे, इसलिए जब हमने अगला कदम उठाया, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि हम बच्चे पैदा करना चाहते थे। करीना और सैफ ने अपनी शादी के चार साल बाद 2016 में अपने पहले बच्चे, बेटे तैमूर का स्वागत किया था। उनका दूसरा बेटा जेह का जन्म 2021 में हुआ था। ‘जब वी मेट’ स्टार को लगता है कि परवरिश का कोई ‘सही या गलत तरीका’ नहीं है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों के सामने अपना जीवन पूरी तरह से जीने में विश्वास करती हैं ताकि वो भी उनसे यही सीखें। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह और सैफ बेटे जेह और तैमूर का परवरिश कैसे कर रहे हैं। वह बताती हैं हम उनके साथ व्यक्तियों के रूप में व्यवहार करते हैं, हम उनका सम्मान करते हैं, और हम उन्हें वैसे ही रहने देते हैं। वो बाद में इस बात को समझ जाएंगे और अपना रास्ता खुद बना लेंगे। बच्चे काफी लचीले होते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं अपनी जिंदगी अपने बच्चों के सामने जीना चाहती हूं, मैं उनके साथ सब कुछ करना चाहती हूं। हमें खुश रहना है ना, तभी वो अच्छे से पह पाएंगे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
शादी से पहले 5 साल तक सैफ के साथ लिव-इन में रही करीना

Previous article

